राष्ट्रीय मतदाता दिवस- 2026 : बीएलओ को किया जाएगा सम्मानित

अजमेर, 24 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के अवसर पर जवाहर रंगमंच में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ज्योति ककवानी ने बताया कि जिले में गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूचियों का शुद्विकरण किया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु के निर्देशानुसार गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ का राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मान होगा। जवाहर रंगमंच में रविवार 25 जनवरी को सायं बजे गणतन्त्र दिवस की पूर्व सन्ध्या का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें इन बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से श्री सज्जन लाटा एईआरओ किशनगढ़श्री विजय सोनी  सुपरवाईजर,  श्री बाबूलाल शर्मा बीएलओश्री धीरज अध्यापक कार्यालय कार्मिकश्री कमलेश वैष्णव सहायक बीएलओपुष्कर विधानसभा क्षेत्र से कीर्ति भारद्वाज एईआरओश्री शान्ति लाल सुपरवाईजरश्री तेजस्वी शर्मा वरिष्ठ अध्यापक कार्यालय कार्मिकश्री निर्मल कुमार चण्डक बीएलओममता पाराशर वॉलियंटरअजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से श्री ललित कुमार शर्मा नायब तहसीलदारश्री राजेन्द्र सिंह कसाना सुपरवाईजरश्री सरोज गुलवंशी बीएलओश्री रीतेश जाटव सहायक बीएलओश्री कमल तेजवानी सूचना सहायक कार्यालय कार्मिकअजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से श्री ओम सिंह लखावत तहसीलदार अजमेरसुश्री छाया मौर्य बीएलओश्री धर्मी चन्द जैन बीएलओ सहायकश्री जयचंद सुपरवाईजरश्री हिमांशु मौर्य वरिष्ठ सहायक कार्यालय कार्मिकनसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से श्री भागीरथ चौधरी तहसीलदार पीसांगनश्री श्रीराम सुपरवाईजरश्री निरंजन स्वरुप कुर्ड़िया बीएलओश्रीमती नेहा मनवानी वॉलियंटरश्री अमित जोशी बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक कार्यालय कार्मिककेकड़ी विधानसभा क्षेत्र से श्री सुभाष चन्द्र हेमानी उपखण्ड अधिकारी सरवाड़श्री बालूराम धाकड़ सुपरवाईजरश्री प्रेम कुमार रेगर बीएलओश्रीमती रेखा गौड़ वॉलियंटरश्री अंकुर मूंदड़ा सूचना सहायक कार्यालय कार्मिक को सम्मानित किया जाएगा।

error: Content is protected !!