जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण एवं मासिक बैठक आयोजित होगी

अजमेर।
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र द्वारा जरूरतमंद स्कूली विद्यार्थियों के लिए गरम स्वेटर वितरण कार्यक्रम एवं जनवरी माह 2026 की मासिक बैठक का आयोजन दिनांक 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे लॉरेंस डे मिडिल स्कूल, संत कंवर राम कॉलोनी, श्री देवनानी जी के निवास के पास, वरुण सागर (पूर्व FOY सागर) रोड, अजमेर में आयोजित होगा।
महावीर इंटरनेशनल रीजन–3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि इस अवसर पर लॉरेंस डे मिडिल स्कूल एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सनाडिया के जरूरतमंद विद्यार्थियों को गरम स्वेटर वितरित किए जाएंगे। साथ ही इसी कार्यक्रम के उपरांत महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र की जनवरी माह की मासिक बैठक भी आयोजित की जाएगी।
अजयमेरू केंद्र के सचिव लोकेश जैन सोजतिया एवं उपाध्यक्ष (Vice Chairman) विजय जैन पांड्या ने बताया कि लॉरेंस डे मिडिल स्कूल प्रबंधन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू एवं पद्मावती केंद्र के पदाधिकारियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जो संस्था के सेवा कार्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
अजयमेरू केंद्र के उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र की नव-चयनित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर सेवा कार्य एवं बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया।
error: Content is protected !!