कांग्रेसियों ने की कडें शब्दों में निंदा
अजमेर । अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता पूर्व महासचिव शिवकुमार बंसल पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता अब्दुल राशिद एवं राजेंद्र नरचल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गणतंत्र दिवस पर प्रोटोकॉल की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए कडे शब्दो मे निन्दा की है ।कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे को गणतंत्र दिवस पर तीसरी पंक्ति में बैठाना प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन है।
उन्होंने बताया कि यह मुद्दा कुर्सी का नहीं, लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान का है। ऐसी छोटी राजनीति राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को ठेस पहुँचाती है।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि दुर्भाग्य है कि पूरी मोदी सरकार इस सच को स्वीकार नहीं कर पा रही कि विपक्ष की आवाज़ जनता की आवाज़ है, और लोकतंत्र किसी एक व्यक्ति के अहंकार का बंधक नहीं बन सकता।
महेन्द्र सिंह रलावता
9414497073