26 जनवरी को देर रात्रि काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग राजस्थान की अध्यक्ष ममता भूपेश बैरवा ने अजमेर शहर अध्यक्ष सौरभ यादव की अनुशंसा पर अजमेर जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी। सौरभ यादव ने बताया कि काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिला कार्यकारिणी अनुसूचित जाति के समस्त वर्गों को प्राथमिकता देते हुए समस्त वर्गों के मजबूत लोगों को इसमे स्थान दिया गया है। आने वाले वक्त में जिला कार्यकारिणी कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगी एवं दलित वर्गों में कांग्रेस की रीति नीति को पहुंचाकर उन्हें पार्टी के प्रति जागृत करने का काम करेगी। हाल ही में कुछ महीनो में होने वाले नगर निगम चुनाव में विभाग मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगा एवं कोशिश करेगा कि इस बार कांग्रेस का बोर्ड बने और नगर निगम में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराए।यादव ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग श्रीमती ममता भूपेश द्वारा अजमेर जिले की कार्यकारिणी को अनुमोदन करने के लिए आभार व्यक्त किया एवं समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित कर पार्टी हित में कार्य करने के लिए निर्देशित किया।जल्द ही समस्त जिला पदाधिकारीगणो का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
सौरभ यादव
अध्यक्ष:- अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस अजमेर।
9214544444