बोर्ड परीक्षा 2026:राजीव गाँधी सभागार माध्यमिक बोर्ड सभागार में आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

अजमेर, 27 जनवरी 2026
बोर्ड परीक्षा 2026: राजीव गांधी सभागार माध्यमिक बोर्ड सभागार में केन्द्राधीक्षकों एवं पेपर कॉर्डिनेटर्स की आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित
अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की वर्ष 2026 की परीक्षाओं के सफल एवं शुचितापूर्ण संचालन हेतु जिले के केन्द्राधीक्षकों एवं पेपर कॉर्डिनेटर्स के लिए एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अजमेर जिले के कुल 157 परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षकों ने भाग लिया, जिनमें 150 राजकीय एवं 7 निजी विद्यालय शामिल हैं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए एडीएम सिटी श्री नरेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य है, जिसे पूर्ण पारदर्शिता और सतर्कता के साथ संपन्न किया जाना चाहिए। डीएसपी श्री गणेशराम चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री जग नारायण व्यास ने परीक्षा संचालन के दौरान समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बोर्ड की गोपनीय शाखा के श्री राजीव निर्वाण ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षाऔर गोपनीयता बनाए रखने की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया।
निदेशक शैक्षिक प्रकोष्ठ श्रीमती
कार्यशाला में बोर्ड निदेशक शैक्षिक प्रकोष्ठ श्रीमती दर्शना शर्मा,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) श्री गोविंद नारायण शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामनिवास गालव तथा सुश्री ममता धाकड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए और वीक्षकों के चयन एवं परीक्षा कक्ष की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए। मुख्य प्रशिक्षक (MT) श्री दिलीप सिंह चौहान एवं श्री रेखाराम ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों, अनुचित साधनों कीऔर उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
कार्यशाला के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय माध्यमिक) श्रीमती उषा कच्छावा ने सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया और विश्वास जताया कि जिले के सभी केन्द्राधीक्षक बोर्ड की गरिमा के अनुरूप जीरो टॉलरेंस नीति के साथ परीक्षाएं संपन्न कराएंगे।
error: Content is protected !!