नाथद्वारा। आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन श्रीनाथजी की पावन नगरी नाथद्वारा में किया जाएगा। यह बैठक दिनांक 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) को दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे आयोजित होगी।
इस बैठक के माध्यम से आम आदमी पार्टी द्वारा “आप आपरे साथे” अभियान की औपचारिक शुरुआत की जाएगी ।
इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे नाथद्वारा उपखंड कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक आयोजित होगी , जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे ।
साथ ही आम आदमी पार्टी द्वारा श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में दारू-मांस-मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध एवं नाथद्वारा नगरी में सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेकर उपखंड प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
“आप आपरे साथे” अभियान के प्रभारी पप्पू लाल कीर ने बताया कि आम आदमी पार्टी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव पूरी ताकत , मजबूती और जनसमर्थन के साथ लड़ेगी । यह अभियान आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सशक्त मंच प्रदान करेगा । पार्टी जनता के सहयोग से ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रेषक –
पप्पू लाल कीर
आम आदमी पार्टी राजसमंद
Mo. 8003695834