श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मासिक बैठक 31 जनवरी शनिवार को

अजमेर 30 जनवरी (   ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की जनवरी माह की मासिक बैठक 31 जनवरी शनिवार को दोपहर 3.00 बजे से संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में नया ठिकाना रेस्टोरेंट, (मिराज माल के पास) अजमेर में आयोजित की गयी है l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ होगा इसके बाद महासचिव द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन किया जायेगा तत्पश्चात जिन सदस्यों का जन्मदिन इस माह आता है उनका अभिनंदन किया जायेगा l इसके बाद अध्यक्ष द्वारा संस्था की गतिविधियों की जानकारी देकर भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी l इस अवसर पर भजन, गीत, हास्य व्यंग्य आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जायेगी l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने संस्था के सदस्यों से आग्रह किया है कि इस मासिक बैठक में समय पर अवश्य पधारें l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!