मनरेगा बचाओ महासंग्राम के अन्तर्गत मजदूरो व किसानो के हित व सम्मान के लिए विरोध प्रदर्षन

अजमेर। 30 जनवरी – मनरेगा मजदूरों के अधिकारों, हितों एवं सम्मान की रक्षा की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार अजमेर दक्षिण ब्लॉक ‘ब’ के ब्लॉक अध्यक्ष चन्दन सिंह के नेतृत्व में अलवर गेट चौराहा स्थित सेंट पॉल स्कूल के सामने एक सफल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
यह जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष चन्दन सिंह ने बताया कि उक्त धरना प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर दक्षिण विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी व नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी कोली तथा अजमेर उत्तर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने मनरेगा मजदूरों को समय पर भुगतान, रोजगार के पर्याप्त अवसर, सामाजिक सुरक्षा एवं उनके सम्मान की रक्षा को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की और मजदूर हितैषी कदम उठाने की मांग की। मनरेगा कानून एक अधिकार है ना कि कोई योजना है। केन्द्रीय सरकार द्वारा योजना बनाकर मनरेगा में जो कटौति करने का कार्य कर रही है वह सरासर गलत है। पूर्व में इस कानून में श्रमिक, किसान व मजदूर को यह अधिकार था कि ग्राम पंचायत उनको 100 दिन का रोजगार देने का अधिकार दे सकती थी चंूकि अब केन्द्र सरकार द्वारा उक्त कानून का बंद कर योजना का रूप दे दिया गया है जो कि यह योजना कभी भी बंद हो सकती है। कानून को कभी हटाया या बंद नहीं किया जा सकता है लेकिन योजना को कभी भी किसी भी आदेष के अनुसार बंद किया जा सकता है जो कि मजदूरो व किसानो का हनन है जिसे कांग्रेस कभी बर्दास्त नहीं करेगा। इसी के चलते आज सेट पॉल स्कूल चौराहे पर मनरेगा महासंग्राम के अन्तर्गत मजदूरो व किसानो के हित व सम्मान के लिए जोरदार विरोध प्रदर्षन कर इस काले कानून को वापस लेने की पूरजोर मांग की। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही इस कानून में संज्ञान नहीं लिया जाता है तो पूरी कांग्रेस पार्टी आमजन, मजदूर व किसान को साथ लेकर सड़को पर उतरेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रषासन की होगी।
धरना प्रदर्शन में फकरे मोईन, मंडल अध्यक्ष मनीष सेन, कौशल चित्तौड़िया, मुकेष सबलानिया, राम मिश्रा, कशिश बायला, राकेश चौहान, संगठन महासचिव ईश्वर राजोरिया एवं ईश्वर टेहलयानी, बालमुकन्द टांक, सुनील धानका, महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल, वार्ड अध्यक्ष मानसिंह रावत सहित राजकुमार बाकोलिया, रणजीत सिंह रावत, मुकेश पवार, हरिप्रसाद जाटव, शमसुद्दीन, मानव संखला, रवि राठौर, दिनेष शर्मा, हरपाल सिंह, पूरणचन्द, राजेन्द्र टांक, दिलीप सालोत्री, सुनील कुमार, हरी सिंह, लेखराज, पूष्पा राजोरिया, मनोज भाटी, लोकेष राजोरिया, प्रवीण कुमार, बंषी टेलर, प्रदीप सैनी, धर्मेंद्र नागवाल उपस्थित रहे।
आज के विरोध प्रदर्षन में कांग्रेस संगठन के विभिन्न अग्रिम प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मनरेगा मजदूरों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
    भवदीय
    (चन्दन सिंह)
    ब्लॉक अध्यक्ष
    मो. 8079057740

error: Content is protected !!