जरूरतमंदों की मदद के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभाए – जयपाल

अजमेर । अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि  जरूरतमंदों की मदद के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभाए!
 पूर्व विधायक जयपाल सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जवाहर फाउंडेशन  द्वारा कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत देने के लिए बिहारीगंज स्थित मजदूर की चौकटी पर कम्बल वितरण  के दौरान जवाहर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है  इससे बड़ा  कोई  पुनीत कार्य नहीं हैं। हमें हर संभव जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।
जवाहर फाउंडेशन अजमेर दक्षिण के प्रभारी महेश चौहान   ने बताया कि कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करने के लिए जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी एवं उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार आज पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल नगर निगम अजमेर में नेता प्रतिपक्ष डाँ द्रोपती कोली जवाहर फाउंडेशन अजमेर के प्रभारी शिव कुमार बंसल नेतृत्व में  निर्धन असहाय दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंदों को 200  कंबल  वितरित किए गए ।
इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन द्वारा अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के मामराज सेन मनीष अग्रवाल ममता चौहान हेमराज सिसोदिया संजीव खींची प्रभुलाल उबाना ईश्वर टहलयानी जिगर चौहान अनिल उबाना आदि गणमान्य व्यक्तियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए थे।
error: Content is protected !!