नगर निगम मे भाजपा का कार्यकाल अजमेर के लिए काला अध्याय

अजमेर  । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने नगर निगम अजमेर में भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड के 5 साल के कार्यकाल को अजमेर के लिए काला अध्याय बताया है ।
कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह रलावता ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी  बोर्ड के कार्यकाल में 5 वर्ष में कोई विकास कार्य शुन्य रहा । भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड के 5 साल के कार्यकाल में मामूली बरसात होने पर सभी वार्ड में बाढ के हालात, सड़कों एवं नालियों की दुर्दशा, यूजर चार्ज की वसूली का प्रयास और भ्रष्टाचार का राज, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में शुल्क की बढ़ोतरी का प्रयास  तब सीमित रही ।
उन्होंने बताया कि नगर निगम अजमेर के बोर्ड ने
राजस्थान म्युनिसिपल एक्ट को ठेंगा दिखाकर जनता के हितों पर कुठाराघात किया है । उन्होंने बताया कि राजस्थान म्युनिसिपल एक्ट की धारा 9 में प्रावधान है कि नगर निगम को जन समस्याओं के निराकरण और क्षेत्र के विकास के लिए हर 2 महीने में एक बार साधारण सभा का आयोजन करना होगा। अजमेर महापौर ने इस नियम को ठेंगा दिखाया और पांच सालों में केवल पांच साधारण सभा का आयोजन करके अपने कार्यकाल की इतिश्री कर दी। यह पांच साधारण सभा भी वित्तीय वर्ष में बजट के लिए की गई जो अनिवार्य थी। यदि बजट की साधारण सभा नहीं होती तो स्वायत्त शासन मंत्रालय अपने हिसाब से बजट निर्धारित कर देता ऐसा प्रावधान है। इस तरह 5 साल के भाजपा बोर्ड के कार्यकाल में नियमानुसार 30 साधारण सभा होनी चाहिए थी।
कांग्रेसी नेता रलावता ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस के शासनकाल में नगर निगम अजमेर की भाजपा बोर्ड की साधारण सभा  में विधायक वासुदेव देवनानी एवं अनीता भदेल ने यूजर चार्ज समाप्त करने के लिए पैरवी की थी और अब भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में मौन है और पिछले 2 साल से यूजर चार्ज की वसूली की जा रही है। जिससे भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा सामने आ गया है।
नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव शिवकुमार बंसल महेश चौहान राजेंद्र नरचल अब्दुल रशीद राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकुमार गर्ग कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा ने नगर निगम अजमेर में भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड के 5 साल के कार्यकाल पर कहा कि नगर निगम अजमेर में अफसर शाही हावी रही और जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई। निगम में भाजपा बोर्ड  विकास कार्यों के लिए 20 लाख के प्रस्तावित कार्यों  की राशि को  कम कर 10 लाख कर दी जिससे वार्डो में समुचित विकास नहीं हो पाया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम महापौर स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों को अपनी देन बता रही है जो कि गलत है। नगर निगम अजमेर की महापौर पिछले 5 साल की पांच उपलब्धि भी बताने में असमर्थ है!
महेंद्र सिंह रलावता
9414497073
error: Content is protected !!