अजमेर।आदर्श नगर स्थित शिव मंदिर में श्री श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आदर्श नगर क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन आदर्श सनातन धर्म सभा एवं विकास समिति, शिव मंदिर, आदर्श नगर अजमेर के तत्वावधान में किया गया।
कलश यात्रा आदर्श नगर उद्यान के पश्चिमी द्वार (पोस्ट ऑफिस गेट) से प्रारंभ होकर दीपमाला हॉस्पिटल चौराहा, आदर्श नगर उद्यान की पूर्वी रोड, होम्योपैथी हॉस्पिटल तिराहा, संत कंवराराम सर्किल एवं माधव सर्किल होते हुए शिव मंदिर, आदर्श नगर पहुँची। अजमेर(दक्षिण) विधाक श्रीमती अनिता भदेल निभानी यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई एवं बाबा श्याम की आरती में भाग लिया। यात्रा में बड़ी संख्या में पूरे अजमेर शहर के श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर महिला श्रद्धालु लाल रंग की साड़ियों में तथा पुरुष श्रद्धालु श्वेत परिधान में नजर आए। महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए थीं, वहीं पुरुष वर्ग हाथों में श्री श्याम बाबा के निशान लेकर भक्ति भाव से यात्रा में सम्मिलित हुआ। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों, जयकारों और पुष्पवर्षा से वातावरण भक्तिमय हो गया। यह कलश यात्रा श्री श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित की गई, जो कि दिनांक 1 फरवरी को शिव मंदिर, आदर्श नगर में विधिविधान से संपन्न होगी। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुनील गोयल एवं उनका परिवार रहा, जिनके सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
आदर्श सनातन धर्म सभा एवं विकास समिति
शिव मंदिर,आदर्श नगर, अजमेर