*रक्षा बजट में ऐतिहासिक वृद्धि से सशक्त होगी भारत की रक्षा-सुरक्षा नीति*

भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दशरथ सिंह सकराय ने केंद्रीय बजट सरहाना करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा रक्षा बजट में की गई उल्लेखनीय वृद्धि देश की सुरक्षा, स्वावलंबन और सामरिक आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह निर्णय न केवल हमारी सीमाओं की मजबूती सुनिश्चित करेगा,बल्कि आधुनिक युद्ध तकनीक, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और सैनिकों के कल्याण को भी नई गति देगा।
 सकराय ने कहा कि हाल ही में सफल *ऑपरेशन सिंदूर* ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आत्मरक्षा के साथ-साथ निर्णायक प्रतिकार की क्षमता रखता है। इस अभियान ने आतंकवाद के विरुद्ध हमारी जीरो-टॉलरेंस नीति और सशस्त्र बलों की दक्षता को वैश्विक मंच पर सुदृढ़ किया है। बढ़ा हुआ रक्षा बजट ऐसे अभियानों को और प्रभावी बनाने, अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता तथा खुफिया व साइबर क्षमताओं के विस्तार में सहायक होगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार मेक इन इंडिया के माध्यम से रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा दे रही है। इससे न केवल आयात पर निर्भरता घटेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन और तकनीकी नवाचार को भी बल मिलेगा।
यह बजट किसानों, युवाओं और ग्रामीण भारत की सुरक्षा आकांक्षाओं के अनुरूप है। मजबूत रक्षा व्यवस्था ही सशक्त भारत की आधारशिला है, और यह निर्णय उसी दिशा में एक दूरदर्शी, साहसिक कदम है।
error: Content is protected !!