अजमेर । अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता ,अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के शिव कुमार बंसल नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता राजेंद्र नरचल राजीव गांधी पंचायती राज सगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार गर्ग कांग्रेस ओबीसी वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी डाँ संजय पुरोहित एवं राजेंद्र वर्मा ने केंद्रीय बजट 2026 – 27 को झूठ का पुलिंदा बताया !कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि केंद्रीय बजट 2026 – 27 में महंगाई काबू करने, बेरोजगार युवाओं की नौकरी,महिलाओं की आर्थिक मज़बूती किसानों को फसल पर MSP,श्रमिकों को मेहनत के सही दाम ,पिछड़ों के हक़ और हिस्सेदारी पर कोई विजन प्रस्तुत नहीं किया गया ।
कांग्रेसियों ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026 – 27 में देश की कमजोर अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए कोई घोषणा नहीं की गई एवं मध्यम वर्गीय नौकरी पेशा लोगों को आयकर में कोई राहत नहीं दी गई ।
कांग्रेसियों ने तंज करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा की केंद्र सरकार की प्रशंसा कर झूठी वाह वाही लुटने का प्रयास किया है।
केंद्रीय बजट 2026 – 27 में किसानो,बेरोजगार युवाओ,गरीबो, और महिलाओ के कल्याण के लिए कुछ भी नही है। यह बजट उधोगपतियो और औद्योगिक खरानो की उन्नति करने वाला बजट है। देश के आमजन व मध्यम वर्ग की शिक्षा,स्वास्थ्य के लिए इसमे कुछ भी खास नही है। देश मे विज्ञान तकनीक के विकास के लिए इसमे कुछ नही है।
महेंद्र सिंह रलावता
9414497073