
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सीए विकास अग्रवाल के अनुसार आज संसद में पेश किए गए आम बजट 2026-27 से आमजन, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों एवं युवाओं को गहरी निराशा हुई है। यह बजट आंकड़ों का मायाजाल तो है, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी और गिरती क्रयशक्ति जैसे ज्वलंत मुद्दों पर पूरी तरह मौन है। आयकर में राहत नहीं देकर मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर पानी फेरा गया है। छोटे एवं मध्यम व्यापार, एमएसएमई तथा स्टार्टअप्स के लिए ठोस प्रोत्साहन का अभाव साफ झलकता है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा एक बार फिर कागज़ों तक सीमित रह गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र के बजट में कोई क्रांतिकारी बढ़ोतरी नहीं है।कांग्रेस
पार्टी इस जनविरोधी बजट का विरोध करती है और इसे आमजन के हितों के विरुद्ध मानती है।