आजाद नगर बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन, भव्य शोभायात्रा व धर्मसभा आयोजित हुई

बाबा रामदेव मंदिर कोटड़ा में  हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया,
आयोजन समिति सचिव विनोद डीडवानिया ने बताया कि  प्रातः 6: 30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, प्रभात फेरी बाबा रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर टेम्पो स्टैंड चौराहे, प्रगति नगर ए ब्लॉक, प्रगति नगर के ब्लॉक होते हुए पुनः बाबा रामदेव मंदिर कोटड़ा संपन्न हुई, दोपहर 1 बजे से कलश यात्रा क्षेत्र के तीन मंदिरों से निकाली गई, तीनों कलश यात्राएं मंगलम तिराहे पर एकत्रित होकर भव्य शोभायात्रा में परिवर्तित हुई, शोभायात्रा मंगलम तिराहे से बाबा रामदेव मंदिर पहुंची, बाबा रामदेव मंदिर पर शोभायात्रा हिन्दू सम्मेलन में परिवर्तित होकर धर्मसभा का रूप लिया ।
समिति अध्यक्ष अरूण गुप्ता ने बताया की शोभायात्रा के पश्चात बाबा रामदेव मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व धर्म सभा का आयोजन हुआ, महीला मण्डल ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, उसके पश्चात संत राम कृष्ण महाराज, सुनील दत्त जैन व मनीषी इंदोरिया
ने अपने ओजस्वी वचनों से सभा में उपस्थित श्रोताओं को धर्म लाभ उठाने का अवसर दिया, संतो के आशीर्वाद व सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

आयोजन समिति,
विराट हिन्दू सम्मेलन, आजाद नगर, अजयमेरु
सम्पर्क सूत्र:9214429399

error: Content is protected !!