अजमेर 13 फरवरी / अग्रवाल समाज अजमेर महिला शाखा ने वैशाली नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में होली फागोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया l
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती संतोष बंसल एवं महासचिव श्रीमती सुषमा अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अग्रसेन भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर किया गया l कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने होली फाग गीत व राधा कृष्ण भगवान के मधुर भजन प्रस्तुत किये जिन पर उपस्थित महिला सदस्य भाव विभोर होकर झूम उठी l इस अवसर पर हाउजी व अन्य कई आकर्षक गेम भी खिलाये गये l पासिंग गेम में प्रथम सुनीता व द्वित्तीय अनिता अग्रवाल रही l
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती छाया गर्ग, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्रीमती अंजना मित्तल, श्रीमती माधुरी कंदोई, श्रीमती हेमा गर्ग व श्रीमती कोमल गोयल थी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अंशु बंसल, श्रीमती उषा बंसल, श्रीमती इंद्रा अग्रवाल, श्रीमती निर्मला अग्रवाल व श्रीमती सरोज बंसल आदि का सहयोग रहा l संस्था अध्यक्ष श्रीमती संतोष बंसल व महासचिव श्रीमती सुषमा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया l
श्रीमती सुषमा अग्रवाल
महासचिव
9460590843