अजमेर। महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब संयोगिता, अजमेर एवं नरेन्द्र निक्की तुनवाल के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा कॉलोनी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 150 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने महिलाओं को मासिक धर्म (Periods) के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि आज भी समाज में इस विषय पर खुलकर बात करने में हिचकिचाहट महसूस की जाती है, जिसे दूर करना आवश्यक है ताकि महिलाएं बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।
संस्थान की प्रमुख उपस्थिति:
इस सेवा कार्य में रोटरी क्लब संयोगिता की अध्यक्ष डॉ. भारती प्रकाश, सचिव डॉ. रश्मी शर्मा और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. निशा शेखावत ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके साथ ही संगीता ब्रह्मवर,स्तुति अग्रवाल,यशिका रांका सहित कई सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन के सही उपयोग और सुरक्षित निस्तारण के बारे में बताया। समाजसेवी नरेन्द्र निक्की तुनवाल ने बताया कि बस्तियों में रहने वाली बालिकाओं को सही साधनों के अभाव में संक्रमण का खतरा रहता है, जिसे रोकने के लिए यह पहल की गई है। क्लब का लक्ष्य है कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएं।