संजोग – RDB JITO मैट्रिमोनी मीट हेतु जीतो टीम का विजयनगर, गुलाबपुरा व मसूदा दौरा

ब्यावर। जीतो मैट्रिमोनी  के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे “संजोग – RDB JITO Matrimony Meet” को सफल बनाने के उद्देश्य से जीतो ब्यावर चैप्टर की टीम द्वारा विजयनगर, गुलाबपुरा एवं मसूदा का दौरा किया गया। दौरे के दौरान टीम ने विभिन्न जैन समाजों के अध्यक्ष, मंत्री एवं समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य सदस्यों से भेंट कर आगामी मैट्रिमोनी मीट की विस्तृत जानकारी दी तथा अधिक से अधिक योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण करवाने का आग्रह किया।
सभी स्थानों पर समाज प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन करवाने एवं समाज के परिवारों को इस आयोजन हेतु प्रेरित करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर मैट्रिमोनी कन्वीनर कमलेश बंट ने अपने उद्बोधन में कहा कि “संजोग – RDB JITO Matrimony Meet” समाज के योग्य युवक-युवतियों को एक सशक्त एवं विश्वसनीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता और सामूहिक प्रयास से यह आयोजन निश्चित रूप से सफल एवं ऐतिहासिक सिद्ध होगा।
दौरे के दौरान ब्यावर चैप्टर से चेयरमैन रतन प्रकाश कोठारी, चीफ सेक्रेटरी सुभाष ओस्तवाल, विनोद नाहर, पंकज बंट, प्रवीण मुथा, मैट्रिमोनी कन्वीनर कमलेश बंट, लेडीज विंग चेयरपर्सन रेणू छाजेड़ एवं विकास ढेढ़ीया उपस्थित रहे।
अंत में टीम ने सभी समाज प्रतिनिधियों का सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
error: Content is protected !!