सेंट मेरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी, स्कूल ने मनाया महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेंट मेरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी,स्कूल, अजमेर में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय प्राचार्या सिस्टर्स अनुषा ने सभी छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए जीवन में हर समस्या का डटकर मुकाबला करने के प्रेरित किया।
साथ ही उन्होंने वर्तमान समय को ध्यान मे रखते हुए छात्राओं को बताया कि आज की नारी अबला नहीं वरण सबला है, वह किसी पर आश्रित नहीं है, बल्कि स्वयं ही आश्रयदात्री है।आज की महिलाओं को वर्तमान समय का हाथ थामें,स्वावलंबी होने के साथ-साथ आत्मविश्वासी भी होना है।
आधुनिकता के साथ- साथ उसके अपनी जड़ों अर्थात अपनी संस्कृति तथा अपनी परंपराओं को भी थामे रखना हैं।

error: Content is protected !!