1888 में स्थापित फ्रेंडशिप लॉज 47 के वर्शिपफुल मास्टर बने गजेन्द्र पंचोली

अजमेर। शहर की ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित संस्था फ्रेंडशिप लॉज संख्या 47, अजमेर के लिए ब्रदर गजेन्द्र पंचोली का वर्शिपफुल मास्टर पद पर निर्विरोध निर्वाचन होने के पश्चात उनका पदस्थापना समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। वर्ष 1888 में स्थापित फ्रेंडशिप लॉज 47 ग्रैंड लॉज ऑफ इंडिया की संस्थापक परंपरा से जुड़ी प्रमुख लॉजों में से एक मानी जाती है और यह पिछले एक सदी से अधिक समय से समाज में भाईचारे, नैतिक मूल्यों और सेवा की भावना को बढ़ावा देने की गौरवशाली परंपरा निभा रही है।

समारोह राइट वर्शिपफुल ब्रदर के.के. गौर की देखरेख में सम्पन्न हुआ। निवर्तमान वर्शिपफुल मास्टर वर्शिपफुल ब्रदर नितिन ओहरी ने बताया कि ग्रैंड लॉज ऑफ इंडिया के अंतर्गत संचालित फ्रीमेसनरी विश्व की प्राचीन और प्रतिष्ठित भ्रातृ संस्थाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य व्यक्तित्व विकास, नैतिकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा के मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर नव निर्वाचित वर्शिपफुल मास्टर ब्रदर गजेन्द्र पंचोली ने लॉज की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें वर्शिपफुल ब्रदर नितिन ओहरी (आईपीएम), वर्शिपफुल ब्रदर अनिल लोढ़ा (चैपलिन), ब्रदर अविनाश बुच (सीनियर वॉर्डन), ब्रदर कर्नल भवानी दत्त उपाध्याय (जूनियर वॉर्डन), ब्रदर विनोद माथुर (सीनियर डीकन), ब्रदर डॉ. अशोक चौधरी (जूनियर डीकन), ब्रदर श्री किशन अग्रवाल (इनर गार्ड), वर्शिपफुल ब्रदर जय करणा (सेक्रेटरी), राईट वर्शिपफुल ब्रदर  के के गौर (डायरेक्टर ऑफ सेरेमनी), ब्रदर रमेश यादव (कोषाध्यक्ष),  (असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ सेरेमनी) आनंद शर्मा, ब्रदर राकेश सागर (असिस्टेंट सेक्रेटरी) तथा ब्रदर मनीष शर्मा (स्वॉर्ड बेयरर) शामिल हैं।

ब्रदर ऑफ वी.एस.एल. में वर्शिपफुल ब्रदर महेश माथुर, वर्शिपफुल ब्रदर डॉ. प्रदीप जैन, वर्शिपफुल ब्रदर अमित माथुर तथा वर्शिपफुल ब्रदर दीपक अग्रवाल को दायित्व दिया गया है। अल्मोनर के रूप में ब्रदर अनूप माथुर तथा स्टूवर्ड्स के रूप में ब्रदर आर.एस. माथुर, ब्रदर मुकेश माथुर, ब्रदर डी.एस. शेखावत, ब्रदर डॉ विक्रम डाबी एवं ब्रदर धर्मवीर रलावता कार्य करेंगे।

समारोह के पश्चात लॉज संख्या 47 के ब्रदर्स सहित शहर की विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तियों ने वर्शिपफुल मास्टर ब्रदर गजेन्द्र पंचोली को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। बधाई देने वालों में कमल गंगवाल, विजय जैन पांड्या, राजेन्द्र गांधी, जी.के. माथुर, डी.पी. माथुर सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि फ्रीमेसनरी विश्व का एक प्राचीन एवं प्रतिष्ठित भ्रातृ संगठन है, जो मानव सेवा, नैतिकता, ज्ञान और भाईचारे के सिद्धांतों पर आधारित है। अजमेर की फ्रेंडशिप लॉज संख्या 47 इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा होते हुए लंबे समय से सामाजिक सद्भाव, नैतिक मूल्यों और सेवा की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।

W Bro Gajendra Pancholy

Ajmer – Rajasthan

error: Content is protected !!