भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

अजमेर । भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं महिला शिक्षा के लिए जीवनपर्यंत समर्पित भाव से कार्य करने वाली महान समाज सुधारक ‘क्रांतिज्योति’ सावित्रीबाई फुले की 129 वीं पुण्यतिथि पर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच द्वारा महात्मा ज्योतिबा सर्किल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में पुर्व विधायक डाँ श्री गोपाल बाहैती ने कहा कि महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले ने उस समय अपने सामने आने वाली चुनौतियां एवं बाधाओ की परवाह नहीं की एवं महिला शिक्षा की अलख जगाई वह सदैव हमारे प्रेरणापुंज रहेगी ।

इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की अध्यक्ष सुनीता चौहान ने भारत सरकार से फुले दंपति को भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित करने का आग्रह किया ।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में के संयोजक पूनम चंद मारोठिया पूर्व पार्षद सुनीता चौहान महेश चौहान सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के मनोज बेरवाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल नवीन कच्छावा ओबीसी विभाग के पुर्व प्रदेश महासचिव मामराज सेन हनीष मारोठिया हेमराज खारोलिया विजयलक्ष्मी सिसोदिय हेमराज सिसोदिया योगेश गहलोत गजेन्द्र सैनी जितेंद्र मारोठिया ध्रुविका सिसोदिया प्रदीप कच्छावा पवन सिगोदिया उमेश शर्मा राजेश महावर सहित जन प्रतिनिधि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सकल सैनी समाज के प्रतिनिधि एवं सर्व समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे!

महेश चौहान
+919414202231

error: Content is protected !!