धर्म तो वह है जो हमे दुखो से सुख की ओर ले जाये – गुरूदेव श्री 108 विकसंतसागर जी महाराज

कल निकलेगी भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा
आज दिनांक 11 मार्च 2023 – जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर 1008 आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महा-महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय कार्यक्रम बड़े धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर केसरगंज प्रांगण में दिनांक 11 मार्च  से 12 मार्च 2026 को पूर्ण हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए उत्सव संयोजक दीपक कोठारी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम की श्रखंला में आज दिनांक 11 मार्च बुधवार को  मांगलिक कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रातःकाल 6ः45 बजे श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर जी केसरगंज में अभिषेक, शांतिधारा का आयोजन किया गया तत्पश्चात् श्री आदिनाथ विधान का कार्यक्रम विधानाचार्य श्री अविनाश भैया जी भोपाल द्वारा किया गया जिसमें समाज की महिलाओं, पुरूषो ने भाग लिया। इसी क्रम में रात्रि 8ः15 बजे सांस्कृति कार्यक्रम नाटक मंच ‘‘सौधर्म इन्द्र सभा’’ सचिन एण्ड पार्टी भोपाल द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर प्रागंण, केसरगंज, अजमेर में बड़े धूमधाम के साथ आयोजित किया गया जिसमें सभी समाज बन्धुओं ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आज आदिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव में प.पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य समाधि सम्राट विरागसागर जी के सुयोग्य शिष्य एवं परम पूज्य पटृाचार्य आचार्य विशुद्धसागर जी के आज्ञानुवृति परम पूज्य वात्सत्ल्य तपोनिधि उपाध्याय रन्त गुरूदेव श्री 108 विकसंतसागर जी महाराज संसघ का सानिध्य भ्श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर केसरगंज में प्राप्त हुआ। जहॉं धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए महाराज जी ने कहा कि धर्म तो वह है जो हमे दुखो से सुख की ओर ले जाये। हमें संसार से मुक्त कराके परम वैभव अर्थात् निर्वाण को प्राप्त कराये। भगवान आदिनाथ ने आज से हजारो वर्ष पूर्व अपनी पुत्रियों को असि मसि व कृषि की शिक्षा देकर इस समाज को अमूल्य योगदान दिया। संसार में जैन धर्म में जीवन जीने की कला  सिखाई है। केवल जैन धर्म है जो निर्वाण को परम पद मानता है। इसलिए प्रत्येक प्राणी के जीवन का अन्तिम लक्ष्य इस आत्मा का कल्याण करना है।

इसी क्रम में दिनांक 12 मार्च गुरूवार को प्रातः 5ः00 बजे महाराज नाभिराय के दरबार में बधाई गीत व झूला पालना, ब्राहमी महिला मंडल, केसरगंज अजमेर द्वारा किया जायेगा तत्पश्चात् प्रातः 06ः40 बजे श्री जिनेन्द्र अभिषेक, शान्तिधारा व श्री संगीतमय जिनेन्द्र पूजन का आयोजन के पश्चात् प्रातः 8ः00 बजे ध्वजारोहरण, भव्य श्री जिनेन्द्र शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा में ढोल, घोड़े, बैण्ड, बग्गियॉं, झांकी व श्री जिनेन्द्र प्रभु को विराजमान करते हुए श्रीजी का रथ व श्री पार्श्वनाथ संगीत मंडल केसरगंज समधुर भजनों से आनन्दित करेगा। समाज के महिला मण्डल, पुरूष संगठन व समस्त साधर्मीजन हाथों में जैन धर्म ध्वजा लेकर शोभयात्रा में सम्मिलित होगे। शोभयात्रा शहर के विभिन्न मार्ग केसरगंज जैन मंदिर से नवज्योति मार्ग, गोल चक्कर, आर्य समाज मार्ग, स्टेशन रोड, गांधी भवन, मदार गेट, कवंडसपुरा, पड़ाव होते हुए आदिनाथ मार्ग पर सम्पन्न होगी। तत्पश्चात् प्रातः 10ः15 बजे आदिनाथ मार्ग, लाल कोठी, केसरगंज पर एक वृहद सभा का आयोजन किया जायेगा जिसमें चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन, मंगलाचरण व मांगलिक उद्बोधन होगा। सभा में जनप्रतिनिधि राजनेता, अन्य अतिथि व समाज की समस्त उत्कृष्ट संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाज के समस्त गणमान्य बन्धु उपस्थित होगे। दोपहर 12ः00 बजे से आमजन को आदिनाथ मार्ग पर जैन सेवा के अन्तर्गत भोजन वितरण किया जायेगा एवं साधर्मी बन्धुओें व आगन्तुक अतिथियों वात्सल्य भोजन की व्यवस्था दिगम्बर जैसवाल जैन धर्मशाला केसरगंज में रखी गई है।
आज के कार्यक्रम में  मुख्य रूप से अध्यक्ष सुनील ढिलवारी, मंत्री सुनील साहबजाज, प्रसार प्रसार व उत्सव संयोजक  दीपक जैन कोठारी, कपिल दनगसिया, योगेन्द्र कोलानायक, राकेश घीया सहित  समस्त मंदिर कमेटी व समाज बन्धु उपस्थित रहे।

(सुनील जैन ढिलवारी)
अध्यक्ष
मो. 9414003272

error: Content is protected !!