वर्द्धमान महाविद्यालय में ब्यावर मूल के अमेरिका वासी कमलेश मेहता ने 13 कम्प्यूटर भेंट किए

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में कन्या शिक्षण उन्नयन के लिए भारत ही नहीं विदेशों से भी भामाशाह अपना सहयोग प्रदान कर रहे है इसी श्रृंखला में ’प्रसिद्ध चिंतक, समाजसेवी, द साऊथ एशियन टाइम्स न्यूयॉर्क के चेयरमैन, मातृभूमि के अनन्य उपासक, ब्यावर की पावन माटी के उर्वरा रत्न कमलेश मेहता द्वारा अपने संचित धन का सर्वोत्तम उपयोग महिला शिक्षा उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं की अभिवृद्धि  हेतु दान के संकल्प को अपनाकर आदर्श स्थापित किया है।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डाॅ. नरेन्द्र पारख ने मेहता परिवार का महिला शिक्षा उन्नयन हेतु आभार प्रदर्शित करते हुए बताया कि निर्मल चंद जी कमलेश जी मेहता परिवार द्वारा लगभग तीन लाख रुपए की लागत से 13 कम्प्यूटर्स उपलब्ध करवाए गए है, साथ ही पूर्व में भी लगभग दो लाख की धनराशि से 6 कंप्यूटर्स प्रिंटर्स भी महाविद्यालय को उपलब्ध करवाए गए थे।

error: Content is protected !!