बंदरों के आतंक से क्षेत्रवासी परेशान

महावीर इंटरनेशनल रीजन 3 के डिप्टी डायरेक्टर  (मीडिया प्रभारी) कमल गंगवाल महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु के उपाध्यक्ष व  प्रवक्ता विजय पांड्या ने जिला प्रशासन व नगर निगम अजमेर से क्षेत्र में बन्दरो के आतंक से मुक्ति दिलाने हेतु मांग की है।
आनंद नगर,अशोक विहार वैशाली नगर,शान्तिपुरा  व सागर विहार  सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी संख्या में बंदरों से क्षेत्रवासी काफी भयभीत है और डरे हुए हैं ऐसे में बंदरों को पकड़वा कर जंगलों में सुरक्षित छुड़वाने की मांग की है।
गंगवाल ने बताया कि यहाँ के  सभी क्षेत्र वासी अशोक विहार वैशाली नगर,आनंद नगर,शान्तिपुरा,सागर विहार  व आसपास के क्षेत्र में अल सुबह से ही बुजुर्गों माताओं बहनों का मंदिर में पूजा अर्चना व दर्शन हेतु आना जाना शुरू हो जाता है , मगर 50 करीब  की संख्या में बंदर आसपास की छतों , बालकोनी में सड़कों पर घूमने व डराने से दर्शनार्थ हेतु आने जाने  वाले क्षेत्रवासियों को काफी डर सा महसूस हो रहा है  ओर बंदरों द्वारा काफी उत्पात और भय का वातावरण हो रखा है, घरों में लगे सोलर प्लांट,व घरों में रखी खाद्य सामग्री, घमले, पेड़ पौधों, बिजली के केबल ,एयर कंडीशनर के आउटर ,घरों में  सूख रहे कपड़ों को फाड़ कर भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं और बन्दरो के झुंड घरों व  सड़कों पर  भ्रमण करते रहते हैं आने जाने वालों के हाथ मे सामान पर झपट्टा मारकर गिराने से तथा जिससे  सभी को  डर से  घरों में कैद होने को मजबूर है ।
गंगवाल ने जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन से शीघ्र ही इन बंदरों को पकड़ा कर जंगलों में  सुरक्षित छोड़ने की मांग की है
 विजय पांड्या  ने कहा  नगर निगम में शिकायत करने पर यहां के ठेकेदार द्वारा पिंजरा लगा दिया जाता है पर पिंजरे में बन्दर पकड़ नही आते  4 से 5 दिन बाद ठेकेदार द्वारा आखिर में पिंजरा  हटा दिया जाता है ।
ऐसे में लोग घरों में साफ सफाई करने के लिए छतों पर व बालकोनी में सामान धूप में रखने के लिए अथवा सुखाने के लिए रखते हैं ऐसे में उन्हें यह चिंता सता रही है कि बंदर और अधिक नुकसान ना कर दे ऐसे में घर मे  उनका सफाई करना भी मुश्किल हो रहा है ऐसे में उपरोक्त समस्या के समाधान करने की मांग की है।
मांग करने वालों में कमल गंगवाल, रोहित शर्मा,गजेंद्र पंचोली,राजेन्द्र गांधी, विजय पांड्या,पंकज गंगवाल, राजकुमार लालवानी,प्रमोद लुहाड़िया,कपिल  बाहेती,देवर्ष गंगवाल, मनीष पाटनी, संजय कुमार जैन  सहित क्षेत्रवासी शामिल है।
भवदीय
विजय पांड्या
error: Content is protected !!