44 उत्कृष्ट महिलाकर्मी (समूह ‘सी’ एवं ‘डी) पुरूस्कृत

उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, अजमेर मंडल द्वारा  महिला दिवस के अंतर्गत मंडल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 44 महिलाकर्मियों को दिनांक 12.03.2026 को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड, अजमेर में  अध्यक्षा उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल श्रीमती रिंकल भूतड़ा द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की सचिव श्रीमती ज्योति उशाहरा तथा कोषाध्यक्ष सुषमा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी , सहायक कार्मिक अधिकारी श्रीमती वंदना चौबे, अन्य  रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती रिंकल भूतड़ा ने कहा, “समूह ‘सी’ और ‘डी’ की ये महिला कर्मी हमारे  रेल संगठन की रीढ़ हैं। कठिन परिस्थितियों में भी उनका समर्पण और कार्यकुशलता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है”। इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और उनके द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को पहचान दिलाना है।

ट्रैक मेंटेनर्स, स्टेशन मास्टर, तकनीशियन, लोको पायलट,  कांस्टेबल, नर्सिंग स्टाफ व कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य पदों पर कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया ।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!