गैस संकट और महंगाई को लेकर अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और गैस सिलेंडरों की कमी के विरोध में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ सयुंक्त रूप से शुक्रवार को अजमेर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अनुसूचित जाति विभाग जिला काग्रेस अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में सम्मिलित होकर किया गया,जिसमें बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकतां, महिलाएं, युवा और आमजन शांमल हुए। धरने को संबोधित करते हुए सौरभ यादव ने केंद्र की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढने और कमर्शियल सिलेंडरों की कमी से आम परिवारों और छोटे व्यवसायों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। कार्यक्रम में महंगाई और गैस किल्लत पर चिंता जताई। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। धरना कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष रमेश गारवाल, डॉ जी एस बुंदेला,धर्मेंद्र नगवाल, राजू जेलिया, मंडल अध्यक्ष सरोज गहलोत, सागर घोड़ीयाला, रवि बैरवा आदि शामिल हुए।
सौरभ यादव
अध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ।
9214544444
error: Content is protected !!