अग्रवाल महिला समिति की महिलाओं द्वारा ईसर गणगौर का बिंदोरा हर्षो उल्लास के साथ निकाला

अजमेर 16 मार्च – अग्रवाल महिला समिति की महिलाओं द्वारा लेखा गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ईसर -गणगौर का बिंदोरा हर्षाे उल्लास से निकाला गया।
यह जानकारी देते हुए सचिव अरुणा गर्ग ने बताया कि  बिंदोरे में समिति की सदस्या रश्मि गर्ग व रचना बंसल को ईसर-गणगौर स्वरूप में श्रद्धा के साथ सजा कर सवारी निकाली गई, महिलाओं ने गणगौर के गीत भंवर माने पूजन दो गणगौर, गाते हुए व नाचते हुए सुंदर झेलो के साथ उत्सव की शोभा बढ़ाई,, भक्ति, उल्लास व परंपरा के संग यह बिंदोरा पूरे वातावरण को मंगलमय बना गया।
तत्पश्चात गणगौर की थीम पर शालिनी गर्ग, विनीता प्रणामी, संगीता एरन, शिल्पी, रेनू, आशा अग्रवाल, अदिति व स्मृति गर्ग ने गणगौर के गीत गोरे गणगौर माता, मिश्री से मीठी बात थारी, खेलन दो गणगौर आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके उत्सव की रौनक बढ़ाई। सोलह सिंगार व गणगौर के दोहों से जुड़े रोचक खेल खिलाए गए तथा गणगौर से संबंधित हाउजी खिलाई गई जिसमें सभी विजेताओं को  पुरस्कृत किया गया। झेले  व  ईसर -गणगौर सजाकर  लाने वाली सभी सदस्यो को  पुरस्कृत किया गया। सबसे आकर्षक पुरस्कार समिति की नखराली गणगौर को चुना गया।
गणगौर हमारी परंपरा, इतिहास व संस्कृति है अतः समिति की सभी सदस्यों ने सोलह सिंगार के साथ पूरे जोर-जोर से कार्यक्रम में भाग लिया।
इस आयोजन में सभी संरक्षकगण, विशिष्ट कार्यकारिणी सदस्य वर्षा फतेहपुरिया, सोना गर्ग, मीनाक्षी गोयल, सविता अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष नीलम अग्रवाल व कार्यकारिणी सदस्य अनुपमा अग्रवाल, सुमन गर्ग, तरुणा अग्रवाल, पूर्वी अग्रवाल, राजश्री बंसल, सोनू सिंगल, देवयानी गर्ग, ममता सिंगल, विमी बंसल आदि उपस्थित रही।
भवदीया
लेखा गर्ग
अध्यक्ष
मो. 9829793705

error: Content is protected !!