रेलसेवाएं आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित/रेगूलेट/रीशड्यूल रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल के जयपुर -रेवाडी रेलखंड के खैरथल-पड़ीसल स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 95 एवं पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 106 पर आरयूबी लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 09635, जयपुर-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह अलवर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अलवर-रेवाडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 09636, रेवाडी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को रेवाडी के स्थान पर अलवर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-अलवर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा जो दिनांक 09.05.26 को भुज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 26481, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग डेगाना- फुलेरा-जयपुर-अलवर- रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग डेगाना-रतनगढ-लोहारू-रेवाडी होकर संचालित होगी।
4. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी- बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 09.05.26 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा- डेगाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-लोहारू-रतनगढ-डेगाना होकर संचालित होगी।
5. गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।
6. गाडी संख्या 19566, देहरादून-ओखा रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को देहरादून से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।
7. गाडी संख्या 20937, पोदबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 09.05.26 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर -रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी।
8. गाडी संख्या 26482, दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-डेगाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी।
9. गाडी संख्या 12916, दिल्ली-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।
10. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड-अजमेर-जयपुर-अलवर-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-रतनगढ-लोहारू-रेवाडी होकर संचालित होगी।
11. गाडी संख्या 20990, चंडीगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को चंडीगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।
रेगुलेट रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12986, दिल्ली सराय-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मार्ग में 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को अजमेर से
प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मार्ग में 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3. गाडी संख्या 12249, शकूरबस्ती-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
रीशड्यूल रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1 गाड़ी संख्या 14726, मथुरा -भिवानी रेलसेवा दिनांक 10.05.26 को मथुरा से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 10 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
2 गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 10.05.26 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।