आधुनिक नाट्य कला संस्थान, का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

डॉ. हरबंस सिंह दुआ निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
अजमेर 25 मार्च। आधुनिक नाट्य कला संस्थान, अजमेर के द्विवार्षिक चुनाव आज 25 मार्च सुबह 10 बजे लाखन मिनी थिएटर पर सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कला एवं रंगमंच से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी की घोषण करते हुए मुख्य पदाधिकारियों में डॉ. हरबंस सिंह दुआ अध्यक्ष, लाखन सिंह सचिव व कोषाध्यक्ष विकल्प सिंह को चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. हरबंस सिंह दुआ ने अपनी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्थान अजमेर की नाट्य परंपरा को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही संगठन के विस्तार और सुचारू संचालन के लिए नई पूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
सचिव लाखन सिंह ने बताया कि संस्थान भविष्य में नए नाटकों के मंचन और कार्यशालाओं के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने पर विशेष ध्यान देगा। विश्व रंगमंच दिवस की पूर्व संध्या पर कल गुरूवार 26 मार्च को के.पी. सक्सेना द्वारा लिखित नाटक गज-फुट- इंच के प्रथम भाग का मंचन लाखन मिनी थिएटर मोती विहार कालोनी राम नगर पर किया जाएगा। जिसका निर्देशन विकल्प सिंह करेंगे।
लाखन सिंह
सचिव
आधुनिक नाट्य कला संस्थान, अजमेर (रजि.)
9413993247

error: Content is protected !!