महावीर इंटरनेशनल केंद्रों द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक समारोह जुलूस का स्वागत Click to teach Gmail this conversation is important

अजमेर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु एवं पद्मावती अजमेर केंद्र द्वारा नाया बाजार चोपड़ पर भव्य जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं अजयमेरु केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथियों में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं पारिवारिक न्यायालय अजमेर के माननीय न्यायाधीश राजेश जैन, कोर्ट नाजिर राजेश जैन गदिया, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कासलीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त रमेश चंद तापड़िया, सुरेश कुमार सोनी, उमेश गर्ग, शैलेंद्र अग्रवाल एवं राजेंद्र गांधी का भी स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विजय जैन पंड्या एवं राजकुमार गर्ग ने भगवान महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य एवं करुणा—पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु केंद्र से अशोक जैन छाजेड़, लोकेश जैन सोजतिया, रविंद्र लोढ़ा, देवर्ष गंगवाल तथा पद्मावती केंद्र से निक्की जैन, गुंजन माथुर, निकिता पंचोली एवं वंदना राजपूत सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
error: Content is protected !!