श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित समस्त शिक्षण इकाइयों श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय, भंवरलाल गोठी पब्लिक सी सै स्कूल, वर्द्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन एव मेकअप आर्टिस्ट एवं नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ ने महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर जैन समाज द्वारा निकाली भव्य शोभयात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया ।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें प्रतिवर्ष वर्द्धमान ग्रुप की समस्त शिक्षण इकाइयों द्वारा भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों और समसामयिक विषयों की झांकियों को प्रस्तुत कर धर्म के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया जाता है।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर सी लोढ़ा ने बताया कि महावीर स्वामी का कुण्डलपुर में जन्मोत्सव, भगवान महावीर की अंतिम दर्शना, मुछाला महावीर, और महावीर के पंच सिद्धांत आदि पर मनमोहक झांकियां सजाई। इसी के साथ बी एल गोठी स्कूल एव नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ के छात्रों द्वारा मुख्य मार्गो पर बैंड की सुमधुर प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया।
इस अवसर पर समिति के सहमंत्री सुनील कुमार ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष देवराज लोढ़ा, प्रबंधकारिणी सदस्य शांतिलाल नाबारिया, प्रवीण खेतपालिया, उत्तमचंद देरासरिया, दीपचन्द कोठारी, गौतमचन्द गोखरू, दुलराज मकाणा, सदस्य रतन प्रकाश कोठारी, इंद्रमल खींचा, धनपतराज श्रीश्रीमाल, बलवंत रांका, रवि कुमार सुराणा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर सी लोढा, विद्यालय प्राचार्य धर्मेंद्र शर्मा, महाविद्यालय एवं विद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण व बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण शोभायात्रा में उपस्थित थे ।