अजमेर।नव पंख संस्था ने द्वारा हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने भगवान Hanuman की पूजा-अर्चना कर देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों और लोगों के बीच प्रसाद एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही भजन-कीर्तन और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन कर वातावरण को भक्तिमय बनाया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में भाईचारे, सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देना है।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यकर्म में संस्था के सदसये मनिंदर कौर, नितिन उप्पल, मयंक चावला, विजय शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, मोनू रावत, आदी उपस्थित रहे