भाजपा सरकार ना सिलेंडर दे पा रही है ना कालाबाजारी रोक पा रही है — डोटासरा
अजमेर! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार न सिलेंडर दे पा रही है, न ही कालाबाज़ारी रोक पा रही है!
प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा आज जयपुर से ब्यावर जाते समय जयपुर रोड स्थित अशोक उद्यान पर पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल जी को ये लंबी कतारें और कालाबाज़ारी शायद नज़र नहीं आती! हर शहर, हर मोहल्ले में जनता घंटों लंबी कतारों में खड़ी है, और दूसरी तरफ सत्ता के संरक्षण में खुलेआम ब्लैक में सिलेंडर बिक रहे हैं। LPG की आपूर्ति ठप्प है, आम आदमी बेबस है, लेकिन सरकार बेखबर है!
डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी साफ है.. न नियंत्रण, न ठोस कार्रवाई, सिर्फ और सिर्फ झूठी बयानबाज़ी कर रही है! केवल दिखावा कर रही है।
इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव लंबे समय से नहीं कराए जाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है, डबल इंजन की सरकार की जन विरोधी नीतियों के लिए कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन कर रही है ।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का जयपुर से ब्यावर जाते समय अशोक उद्यान पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अशोक उद्यान पर माला एवं साफा पहनकर भव्य स्वागत किया ।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल नगर निगम अजमेर में पूर्व उपयुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा शक्ति सिह रलावता विजयलक्ष्मी पारीक पूर्व पार्षद ऋषि घारु गंगा सिंह गुर्जर अब्दुल रशीद अहमद हुसैन हीरालाल बाल किशन जाटव पप्पू कुरैशी मुकेश सिंह राठौड़ शंकर गुर्जर भरत सिंह राणा जितेंद्र चौधरी जगदीश शर्मा विशाल टाटीवाल मोइनुद्दीन खान चंद्र प्रकाश शर्मा रामचंद्र बीजावत योगेश जाटोलिया दुर्गा सिंह हमीद खान सलीम खान सूरज गुर्जर राम गुर्जर जसराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।