उमेश चौरसिया के बाल उपन्यास “हमारे हनुमान” का हुआ विमोचन

अजमेर/आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री रामनाम परिक्रमा उद्घाटन समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रखर महाराज के कर कमलों से वरिष्ठ साहित्यकार उमेश कुमार चौरसिया द्वारा रचित बाल उपन्यास ‘हमारे हनुमान’ का विमोचन हुआ। इस कृति में हनुमानजी के विविध प्रसंगों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उपयोगिता के साथ बालमन के अनुरूप रोचक कथात्मकता शैली में लिखा गया है। इस अवसर पर निर्मल धाम के महंत डॉ रामेश्वरानंद, उदासीन आश्रम के महंत श्री हनुमानराम उदासीन, नरसिंह मंदिर के महंत श्री श्याम सुंदर शरण सहित अनेक संत और खाजूलाल चौहान, कँवलप्रकाश, कौशल गौड, सत्यनारायण भंसाली, बालकृष्ण पुरोहित आदि गणमान्य भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!