दक्षिण ब्लॉक अ व ब्लॉक ब की सांगठन बढ़ाओ संविधान बचाओं अभियान की बैठक सम्पन्न

अजमेर 04 अपै्रल –  शहर जिला कांग्रेस कमेटी, अजमेर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक ‘अ’ एवं ‘ब’ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विधानसभा प्रभारी हेतराम सिंगाठिया एवं अजमेर दक्षिण से पूर्व प्रत्याशी डॉ. द्रोपती कोली के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर संपन्न हुई।
यह जानकारी देते हुए डॉ. द्रोपदी कोली ने बताया कि बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ, संविधान बचाओ” अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में मंडलवार प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी, ताकि आमजन तक पार्टी की नीतियों और अभियान का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ‘अ’ लक्ष्मी धौलखेड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष ‘ब’ चंदन सिंह सहित मंडल अध्यक्ष मनीष सेन, कौशल चित्तौड़िया, धीरज गुर्जर, विनोद नगवाल, राकेश चौहान, राम मिश्रा, पिंटू बोहरा, आरिफ हुसैन, प्रितपाल सिंह, कशिश बायला, निखिल टंडन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

डा. द्रोपदी कोली
मो. 9351329069

error: Content is protected !!