*अजमेर*। भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर के बजरंग मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन अजमेर स्थित बांके बिहारी गार्डन में किया गया। जिसमें 4 और 5 अप्रैल को कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन के प्रति अपनी सक्रियता एवं समर्पण का परिचय दिया।प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत 4 अप्रैल को सायं 5 से 6 बजे तक जलपान और पंजीकरण से हुई। उसके पश्चात 6 बजे से प्रस्तावित सत्र रहा। भाजपा का इतिहास और विकास सत्र में कार्यक्रम की प्रस्तावना बजरंग मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा ने रखी। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा शहर जिला अजमेर के संगठन प्रभारी हेमंत विजय रहे उन्होंने भाजपा के इतिहास के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी, अध्यक्षता पूर्व विधायक श्रीकिशन सोनगरा, जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा, जिला महामंत्री राजेश शर्मा मंच पर उपस्थित रहे।
इसके पश्चात दूसरा सत्र भाजपा की कार्यपद्धति पर रहा, जिसमें मुख्य वक्ता अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी रहे, उन्होंने भाजपा की कार्यपद्धति के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी, अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने की। उसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने रात्रि भोजन साथ में किया। 9 बजे से अनौपचारिक सत्र रहा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा प्रदर्शन का आयोजन हुआ जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और आपसी समन्वय को मजबूत किया।
5 अप्रैल को प्रातः जागरण हुआ सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक चाय पर चर्चा करके 7:30 बजे शाखा लगाई। उसके पश्चात 9 बजे अल्पाहार करके सभी कार्यकर्ता 9:30 बजे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी जी वाजपेई सभागार में गए।
तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता माननीय विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे, उन्होंने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर भाजपा की विचारधारा पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकता रामसिंहजी ने की।
चौथे सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना रही, उन्होंने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। अध्यक्षता सावित्री शर्मा ने की।
पांचवें सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री राजेश शर्मा रहे उन्होंने कार्यविस्तार ही हमारी दृष्टि विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अध्यक्षता नौरतमलजी ने की।
छठे सत्र में मुख्य वक्ता केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी रहे उन्होंने भारत सरकार और राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी और अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने की।
अंतिम सातवें सत्र में मुख्य वक्ता डॉ प्रियशील हाड़ा रहे, उन्होंने बूथ प्रबन्धन पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अध्यक्षता बजरंग मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सोनी ने की।
सभी सत्रों के पश्चात जिज्ञासा समाधान के 5 मिनट में कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के उत्तर दिए गए। प्रत्येक सत्र के पश्चात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 10 प्रश्न पूछे गए, सही उत्तर देने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग के स्मृतिचिन्ह उपहार दिए गए।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह, मंडल महामंत्री गोपाल अहीर, विकास माथुर, अजय नरूका, सरोज चौधरी, लक्ष्मी यादव, भाग्यश्री ओझा, वीरेंद्र भाटी, कपिल सांखला, नितेश कनौजिया, रवि वैष्णव, अर्पित शर्मा, दिनेश चौधरी, तेजपाल सिंह साहनी, नौरतमल गहलोत, रोहित यादव, राजेश पटेल, रेखा शर्मा, रेनू यादव, राजश्री कुमावत, गंगाराम सैनी, रामस्वरूप जांगिड़, इंद्रमोहन, तुलसीराम, सुनीता जैन, मुकेश महाराज, गजेंद्र गहलोत, गणेश माली, शैलेश जैन, नेमीचंद साहू, मनोहर सिंह, महावीर प्रसाद, भवदीप सोलंकी, चंपा देवी, पलक राठौड़, पायल राठौड़, तनुश्री, प्रहलाद शर्मा, नंदकिशोर, लक्ष्मी कंवर, सुनीता कंवर, कुसुम कंवर, दिनेश सोनी, दीक्षित सोनी नारायण टंडन, संजीव नागर, अजय गोयल, कमलेश शर्मा, मुकेश सांखला सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का माहौल अनुशासन, उत्साह और संगठनात्मक एकता से परिपूर्ण रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।