अजमेर/अखिल भारतीय साहित्य परिषद अजमेर महानगर द्वारा रविवार को एक अनूठे कार्यक्रम “साहित्यिक गोठ” का आयोजन कोटड़ा स्थित खेल उद्यान में किया गया। परिषद गीत से शुरू इस कार्यक्रम में साहित्यिक प्रश्नोत्तरी, शब्द अंताक्षरी और प्रतिभा अभिव्यक्ति जैसे रोचक खेल क्विज मास्टर विष्णुदत्त शर्मा, अध्यक्ष डॉ कृष्णकुमार शर्मा, विभाग संयोजक कुलदीप सिंह रत्नू और जिला संयोजक बनवारीलाल शर्मा के संयोजन में हुए। क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री उमेश कुमार चौरसिया ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। मोहनलाल खंडेलवाल ने देशभक्ति गीतों का उदघोष किया और सरोज गर्ग ने बांसुरी पर वंदे मातरम गीत सुनाया। सुधा मित्तल ने सरस्वती वंदना गायी।
त्रिविधा साहित्य गोष्ठी में प्रदीप गुप्ता, डॉ छाया शर्मा, दीपिका शर्मा, कविता जोशी, चेतना उपाध्याय, सुमन शर्मा, राजेश शर्मा, पुष्पा शर्मा कुसुम,भंवर सिंह देवगांव, विजय शर्मा, गंगाधर शर्मा, पूर्णिमा शर्मा, रेखा शर्मा आदि ने व्यंग्य, लघुकथा व व्यंग्य विद्या की रचनाएं सुनाई। पंगत में भोजन मंत्र के साथ समरस सहभोज और कल्याण मंत्र से कार्यक्रम संपन्न हुआ।