कांग्रेसियों की बाबा साहब की जयंती पर पुष्पांजलि

अजमेर । संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की  जयंती पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य ने कहा कि सामाजिक न्याय के महान शिल्पकार और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत बाबा साहेब का जीवन, उनका संघर्ष और भेदभाव रहित, समतामूलक समाज की स्थापना के उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी को सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल पार्षद गजेन्द्र सिह रलावता राजेन्द्र नरचल शक्ति सिंह रलावता सम्पत कोठारी सतीश वर्मा मुकेश सिंह राठौड अहमद हुसैन अशोक सुकरिया योगेश जाटोलिया महेन्द्र कटारिया रिषी घारू चन्द्रप्रकाश शर्मा राजेन्द्र वर्मा मुईन खान  साजिद खान शंकर गुर्जर अकरम कुरैशी भरत सिह राणा रामचन्द्र बीजावत सहित बडी संख्या मे काग्रेसजन उपस्थित थें।
महेन्द्र सिह रलावता
9414497073
error: Content is protected !!