अखिल भारतीय श्री निंबार्काचार्यपीठ श्रीनिंबार्कतीर्थ द्वारा संचालित अजमेर पृथ्वीराज मार्ग स्थित श्री निंबार्क कोट मंदिर मे श्री निम्बार्क गोपीजनवल्लभ भगवान का 33 वां पाटोत्सव आगामी गुरुवार 23 अप्रैल 2026 को अति उत्साह से मनाया जायेगा।
श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल प्रवक्ता आनन्द भंसाली ने बताया कि उत्सव मे प्रातः 6.30 बजे नगाड़ो एवं शहनाई की मधुर धुनों के बीच मन्दिर पुजारी श्री रविशंकर जी शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ भगवान श्री निम्बार्कगोपीजनवल्लभ भगवान का अभिषेक,श्री प्रिया जी के चरणों के दर्शन (वर्ष में आज ही के दिन) तत्पश्यात ध्वज पूजन एवं प्रातः 9.15 बजे श्रृंगार दर्शन,दोपहर 11.30 बजे राजभोग आरती दर्शन एवं रात्रि 7.00 बजे भजन संध्या “एक शाम श्री निम्बार्कगोपिजनवल्लभ भगवान के नाम” (पद गायन एवं नाम संकीर्तन) भक्तप्रवर श्री अशोक जी तोषनीवाल एवं श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल सदस्यों द्वारा की जायेगी।
विशेष:
श्री निंबार्कगोपीजनवल्लभ भगवान के पुष्प बंगला दर्शन
एवं मंदिर परिसर मे आकर्षक रोशनी।