लखनऊ जोन में इंकम टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर पर हुई पोस्टिंग
ब्यावर जिले की एक प्रतिभावान बेटी ने देश में प्रमुख पद पर आसीन होकर शहर का मान बढ़ाया है। ब्यावर के प्रमुख व्यवसायी राकेश सुराणा की सुपुत्री रूपाली सुराणा IRS को हाल ही में उत्तरप्रदेश के लखनऊ जोन में सहायक आयुक्त पद पर पदस्थापन किया गया है।श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व प्रतिभावान छात्रा रही रूपाली सुराणा विद्यालय में पढ़ाई के साथ हैंडबॉल की भी अच्छी खिलाड़ी रही है।
उनकी उक्त नियुक्ति पर वर्द्धमान परिवार में हर्ष व्याप्त है।
समिति के अध्यक्ष सुनील खेतपालिया, मंत्री डॉ नरेंद्र पारख ने इस अवसर पर रूपाली सुराणा एवं उनके परिवार जनों को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी।
इससे पूर्व विगत वर्ष में रूपाली सुराणा अपने पति IPS अमृत जैन के साथ ब्यावर पधारने पर श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया था। रूपाली के इस पदस्थापन से निःसंदेह वर्द्धमान परिवार के साथ सम्पूर्ण ब्यावर जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।