वरुण सागर रोड स्थित ग्रैंड जैनिया होटल में आयोजित कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण विषय पर एक प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और नारी शक्ति के महत्व को समझा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनिता भदेल,पार्षद रूबी जैन,महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ,मधु पाटनी और अजमेर बीजेपी अध्यक्ष रमेश सोनी इत्यादि ने द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया टीचर बोर्ड पर सभी महिलाओं ने हस्ताक्षर किए और अनिता भदेल ,भारती श्रीवास्तव, मधु पाटनी ,बी के रूपा बहन को माला और दुपट्टा उड़ाकर और श्री राम जी का चित्र भी भेंट किया ।
इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिव वरदान द्वारका नगर सेवा केन्द्र की संचालिका बी के रूपा दीदी सर्वप्रथम प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और मोदी जी नारी शक्ति को पहचान कर संसद में उन्हें आगे रखा अपने उद्बोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सशक्त शक्ति है। उन्होंने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में आगे लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
रूपा दीदी ने कहा कि जब महिलाएं आत्मविश्वासी, शिक्षित और सशक्त बनती हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानें और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नारी सम्मान, समानता और सशक्तिकरण पर जोर दिया। साथ ही, महिलाओं के लिए आध्यात्मिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर बी के इंदिरा ,बी के ज्योति,बी के गीतू बहन इत्यादि मौजूद रहे इन्होंने भी टीचर बोर्ड पर हस्ताक्षर किए।
बी के रमेश।