अजमेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल राजेंद्र नरचल पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला आरक्षण विधायक पर देश के नाम संबोधन में देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है ।कांग्रेसियों ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि देश में एक ओर महिला आरक्षण बिल लागू करने की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी और मोदी सरकार द्वारा इसे परिसीमन से जोड़ देने का जो प्रयास किया गया है, उसने अनेक गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह प्रश्न स्वाभाविक है कि यदि भाजपा की नीयत वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देने की है, तो फिर हम यह कार्य सौधे, स्पष्ट और निष्पक्ष तरीके से क्यों नहीं कर रहे हैं।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि महिला सम्मान और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषय को परिसीमन जैसी जटिल प्रक्रिया से जोडना केवल संदेह को जन्म देता है। इससे यह आशंका पैदा होती है कि कही महिला आरक्षण के नाम पर कोई व्यापक राजनीतिक षड्यंत्र तो नहीं रचा जा रहा। क्या लोकतंत्र की मूल आवना के अनुरूप यह उचित है कि जनप्रतिनिधित्व की व्यवस्था को इस प्रकार बदला जाए कि उसका लाभ एक ही दल की स्थायी रूप से मिलता रहे।
उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया के माध्यम से कुछ खतरनाक राजनीतिक उद्द्देश्य साधने का प्रयास प्रतीत होता है। पहला, उन राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाना जहाँ भारतीय जनता पार्टी का जनाधार अपेक्षाकृत अधिक मजबूत है, ताकि आम चुनावों में उसे बहुमत प्राप्त करने में संरचनात्मक आम मिले। दूसरा, विपक्ष के वोटों को इस प्रकार विभाजित और समाहित करना कि वे हार-जीत तय करने की स्थिति में न रहे। तीसरा, वर्ष 2011 के पुराने आँकड़ों के आधार पर परिसीमन लागू करने की दिशा में बढ़ना, जिससे एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों को उनके वास्तविक अनुपात के अनुसार प्रतिनिधित्व न मिल सके।
महेंद्र सिंह रलावता
9414497073