अजमेर 20 अप्रैल ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की अप्रैल माह की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, (रेल्वे सरक्युलर रोड़) अजमेर में आयोजित की गयी l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई गयी तत्पश्चात जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनमें श्री के जे ज्ञानी व विष्णु गोयल का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा इनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी l संस्था सदस्य सुबोध कुमार गर्ग की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर उनके द्वारा संस्था के माध्यम से किये गये सेवा कार्य के लिए उनका भी माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया गया l
संस्था के नये सदस्यों विष्णु गोयल व प्रदीप शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उनका परिचय भी कराया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, अंबेडकर जयंती व ज्योतिबा फुले जयंती आदि पर्वों की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा संस्था की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर नियमित रूप से किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी l
संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि 1 अप्रैल से प्रारंभ हुए नये सत्र में अभी तक 80 सदस्यों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया है तथा 6 आजीवन सदस्य हैं, उन्होंने संस्था में रिक्त 20 सदस्यों की जगह नये सदस्य जोड़ने का आव्हान किया l
इस अवसर सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम के शुभारम्भ में विष्णु अवतार गोयल ने ओम उच्चारण, हास्यासन व ताली वादन कराया तथा इनके फायदे भी बताये l इनके पश्चात के जे ज्ञानी, डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, घनश्याम वर्मा, प्रमोद कुमार बंसल, नंद किशोर गर्ग, बालकिशन खंडेलवाल, सत्य नारायण अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप व शैलेंद्र अग्रवाल आदि ने भजन, हास्य व्यंग्य, गीत तथा ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किये l
मीटिंग में संस्था संरक्षक जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी, ऑडिटर डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल, विनय कुमार गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल व देवेंद्र कश्यप, द्वारका प्रसाद माथुर, सुबोध कुमार गर्ग, डॉ नंदलाल झामरिया, महेंद्र जैन मित्तल, अनिल कुमार गर्ग, घनश्याम वर्मा, बालकिशन खंडेलवाल, नंद किशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, प्रमोद कुमार बंसल, सत्यनारायण अग्रवाल, सुधीर कुमार शर्मा, गोविंद नारायण कुचिल्या, कमलेश सिंघल, विष्णु अवतार गोयल, दीपेश शर्मा, राधारमण शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, विष्णु गोयल, मोहनलाल कुमावत व अशोक टांक आदि सदस्य उपस्थित रहे l
कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर पुष्कर घाटी में बस दुर्घटना में दिवंगत हुए प्राणियों को श्रद्धाञ्जली अर्पित की गयी तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गयी l
शैलेंद्र अग्रवाल
अध्यक्ष
9414280962,7891884488