डॉ अरुणा माथुर कलम अवॉर्ड हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

अजमेर। अजमेर लेखिका मंच एवं सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में शीघ्र ही डॉक्टर अरुणा माथुर कलम अवॉर्ड का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अजमेर एवं आसपास के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मैं (AI and I)” विषय पर लगभग 1000 शब्दों में मौलिक लेख आमंत्रित किए गए हैं।
संस्था की संस्थापिका डॉ. मधु खंडेलवाल ‘मधुर’ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन के प्रति रुचि विकसित करना तथा समकालीन विषयों पर उनकी सोच को अभिव्यक्ति देना है।
विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए लेख प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेखन हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, साथ ही दो विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
सभी इच्छुक विद्यार्थी अपने लेख 28 अप्रैल तक अपने विद्यालय या महाविद्यालय के माध्यम से प्रेषित करें, ताकि समय पर चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
डॉ. मधु खंडेलवाल ‘मधुर’
संस्थापिका, अजमेर लेखिका मंच एवं सामाजिक सेवा संस्थान
मो. 9462131405

error: Content is protected !!