विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ द्वारा डिस्कॉम के सभी उपखण्ड कार्यालयों पर ज्ञापन

दिनांक 21 अपै्रंल 2026 – अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के द्वारा कल दिनांक 22 अपै्रल बुधवार को प्रातः 11ः00 बजे 27 सूत्रिय मांगो एवं निजीकरण रोकने के लिए अजमेर डिस्कॉम के सभी उपखण्ड कार्यालयों पर डिस्कॉम सीएमडी के नाम ज्ञापन दिया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए अजमेर डिस्कॉम के कार्यकारी अध्यक्ष विनीत कुमार जैन ने बताया कि राजस्थान विद्युत श्रमिक संघ के आह्वान पर अजमेर डिस्कॉम ने सभी उपखण्ड कार्यालयों पर डिस्कॉम अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेर्शक आरती डोगरा के नाम ज्ञापन सहायक अभियन्ता को सौपा जायेगा। कार्यक्रम की कढ़ी में अजमेर वृत के सभी पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि कल दिनांक 22 अपै्रल 2026 बुधवार को प्रातः 11ः00 बजे अजमेर जिले के सभी उपखण्ड कार्यालयों मदार, पुष्कर, पीसांगन, सराधना, किशनगढ़, रूपनगढ, अंराई, नसीराबाद, सरवाड़ एवं सांवर में यहॉं ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता द्वारा दिया जायेगा। आज बैठक में विनीत कुमार जैन, नरेश शर्मा जिला अध्यक्ष विद्युत, राजेन्द्र शर्मा, पंकज जांगीड, दिपक मकवाना, राहुल, विजय, शंकरलाल जाट, अवतार शर्मा, नरेश चौधरी, सुधीर शर्मा, मनीषा आडवानी, रोहित, मुघल, रवि शर्मा, जयन्त, धमेन्द्र मीना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 भवदीय
    (विनीत कुमार जैन)
    कार्यकारी अध्यक्ष
    मो.  9414281335

error: Content is protected !!