अजमेर :स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना में पृथ्वी दिवस पऱ इको क्लब प्रभारी चंद्रप्रकाश के निर्देशन में प्लास्टिक मुक्त विद्यालय अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आगाज प्रार्थना सभा में पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की शपथ से हुआ।इसके बाद हरित विधालय प्लास्टिक मुक्त विद्यालय के नारे के साथ विधार्थियो द्वारा विद्यालय में साफ सफाई, पक्षियों हेतु परिंडो, पैड पौधों की साफ सफाई व पानी पिलाने व प्लास्टिक बुनने सहित अन्य कार्य किये गए।
स्काउट्स ट्रेनिंग कॉउंसलर रामदेव कालेल के नैतृत्व में स्काउट्स ने स्वछता व सेवा भावना से इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
प्रधानाचार्य रेखा चौहान ने विधार्थियो को पर्यावरण प्रेमी बनने पऱ जोर दिया
इस दौरान
शैलेन्द्र सिंह रावत, नरेंद्र सिंह चौधरी, मनोज शर्मा, अश्विनी चिड़ीवाल, मिनी उबाना, यशोदा वर्मा, संजू जैदीया, नमिता, अमिता अग्रवाल, हेमलता, निधि चाहर, प्रियंका चौधरी, रिंकू चौधरी, मिना शर्मा, मंजू वर्मा, जया शर्मा, नीलम हंसाजनी, आदि का विशेष योगदान रहा।