हाल ही में उपराष्ट्रपति भवन में देवनागरी लिपी में उपलब्ध भारत के संविधान का विमोचन हुआ। उल्लेखनीय है कि देवनागरी लिपी में संविधान का अनुवाद करने के कार्य में ब्यावर शहर के पत्रकार एडवोकेट भानु बोधीजा ने भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सन् 2024 में 10 दिन की वर्क शॉप में भाग ले कर कार्य को अंजाम दिया।
इस कार्य में दस से अधिक विशेषज्ञों की अहम भूमिका रही। ज्ञातव्य है कि भानु बोधीजा एलएलबी, एलएलएम, पीजीडएलएल, पीजीडीसीएल व एमजेएमसी डिग्री धारक हैं। उनको मोबाइल नं 93524 12707 पर बधाई दी जा सकती है।