अजमेर। महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) एवं अजयमेरु के संरक्षक कमल गंगवाल ने बर स्थित निजी होटल में सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कमल गंगवाल ने राज्यपाल को संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों से अवगत कराया।
इस दौरान राज्यपाल ओम माथुर ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की।