देशभक्ति गायन व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता कल शनिवार प्रातः 9 बजे, राइफल शूटिंग 26 अप्रैल से
अजमेर, 24 अप्रैल। वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती के अवसर पर अजमेर में विविध सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल 25 अप्रेल शनिवार प्रातः 9 बजे सूचना केन्द्र में देशभक्ति एकल गायन एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
समारोह समिति के मुकेश खींची ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रातः 8ः30 बजे तक पहुंचकर आयोजको को अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। गायन प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम दो विद्यार्थी व सामूहिक नृत्य में एक समूह की एक प्रविष्टि ही मान्य होगी।
रंग भरो प्रतियोगिता भी आयोजित
समारोह समिति के शिवप्रसाद गौतम ने बताया कि रंग भरो प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को चित्र (कार्डशीट) उपलब्ध कराए गए हैं। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जा रही है तथा इसके परिणाम शहर स्तर एवं विद्यालय स्तर पर घोषित किए जाएंगे।
राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 26 व 27 अप्रैल को
सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 अप्रैल को लोहागल स्थित करणी स्पोर्ट्स शूटिंग एवं एडवेंचर्स अकादमी में किया जाएगा। छात्र-छात्रा, पुरुष एवं महिला वर्गों में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी एयर राइफल एवं पिस्टल मुकाबलों में भाग लेंगे। प्रतियोगिता संयोजक हिम्मत सिंह ने बताया कि सी.ओ.सी. सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले निशानेबाज को 5100 एवं पदक, द्वितीय स्थान पर 3100 एवं पदक तथा तृतीय स्थान पर 2100 एवं पदक प्रदान किए जाएंगे।
विनित लोहिया ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष खेल प्रतियोगिताओं को विशेष महत्व दिया जाता है। इस वर्ष राइफल शूटिंग के साथ-साथ हॉकी, टेनिस एवं रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति के सम्पत सांखला के अनुसार सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 17 मई 2026 को आयोजित मुख्य समारोह में सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि सभी कार्यक्रमों में नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण, भारत विकास परिषद (मुख्य), पृथ्वीराज चौहान ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र, मदस विश्वविद्यालय, भारतीय इतिहास संकलन समिति तथा सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति, अजमेर का सहयोग रहेगा।
कंवल प्रकाश किशनानी
समन्वयक
मो.रू 9829070059