अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु एवं पद्मावती केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष उद्यान, अजमेर में परिंडे (पक्षियों के जलपात्र) वितरण का सेवा कार्य सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सुभाष उद्यान के मुख्य द्वार एवं उद्यान के भीतर प्रातःकालीन भ्रमण करने वाले नागरिकों को परिंडे वितरित किए गए।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं अजयमेरु केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था सुनिश्चित करना एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र की चेयरपर्सन निक्की जैन एवं सचिव निकिता पंचोली ने बताया कि इस दौरान शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों—अतुल पाटनी, मधु पाटनी, मनीष अजमेरा, अंजू अजमेरा, प्रवीण जैन एवं अजय लुहाड़िया—ने भी परिंडे वितरण में सहयोग किया।
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल से कमल गंगवाल, गजेंद्र पंचोली, विजय जैन पाण्ड्या, निक्की जैन, गुंजन माथुर, मोनिका ढलवाल , आरोही माथुर, एवं रूही यादव सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। and Thanks and